अमेठीः मिशन शक्ति अभियान! पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक
February 04, 2026
अमेठी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षाध्नारी सम्मानध्नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से श्रीमती कंचन सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र गौरीगंज के मनीषी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076दृमुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । इसी क्रम में जनपदीय पुलिस की एण्टीरोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलो, शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए अभियान चलाया गया तथा संदिग्धों की चेकिंग की गयी ।
