Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जल जीवन मिशन से प्रतापगढ़ के ग्रामीणों को खारे पानी से मिली स्थायी राहत


प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद प्रतापगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। अधिशासी अभियंता तौसीफ अहमद के निर्देश के क्रम में एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन के क्रम में विकासखंड पट्टी के कुकुवार एवं कोहरांव, विकासखंड कुंडा के सुजौली तथा विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के हरजामऊ ग्राम में संचालित पाइप पेयजल योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया। इन ग्रामों में लंबे समय से ग्रामीण खारे एवं लवणीय भूजल की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण पेयजल उपयोग में कठिनाई एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ उत्पन्न हो रही थीं। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक मानक अनुरूप स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। जलाशयों के निर्माण, गुणवत्तापूर्ण पाइपलाइन बिछाने तथा नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था से हजारों ग्रामीण परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से ग्रामीणों को खारे पानी की समस्या से स्थायी राहत मिली है तथा महिलाओं एवं बच्चों को दूरस्थ स्थानों से पानी लाने की कठिनाई से मुक्ति मिली है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है। जनपद प्रतापगढ़ में “हर घर जल” का लक्ष्य तेजी से साकार हो रहा है और ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |