लखनऊः पिता ने मोहल्ले के युवक पर बेटियों संग छेड़छाड़, धमकी का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
February 26, 2026
लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक व्यक्ति ने मोहल्ले के युवक पर बेटियों संग छेड़छाड़, चाकू दिखा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आलमबाग कोतवाली इलाके के भीमनगर मे रहने वाली युवतियों के पिता ने बताया बुधवार 25 फरवरी की सुबह करीब 9रू40 बजे उनकी बडी बेटी अपनी छोटी बहन संग आलमबाग बस स्टैंड स्थित मेट्रो स्टेशन अपनी सहेली को किताब देने के लिए गई थी। आरोप है कि उनकी बडी बेटी मेट्रो स्टेशन के ऊपर सहेली को किताब देने चली गई। उस दौरान मोहल्ले का रहने वाला कुलदीप कश्यप उर्फ बऊआ घर से ही उनकी लडकियों का पीछा करते मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंच गया और नीचे खड़ी उनकी छोटी बेटी के पास खड़ा होकर छेडछाड करने लगा। जिससे भयभीत हो उनकी छोटी बेटी ऊपर अपनी बहन के पास भागी, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए ऊपर तक पहुंच गया और उनकी बेटी को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच बड़ी बेटी और उसकी सहेली सामने आ गईं। लेकिन आरोपित युवक ने उनकी बेटियों सहित उसकी सहेली को डराने के लिये चाकू निकाल जान से मारने की धमकी देने लगा। लेकिन शोर-शराबा सुनकर मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंच गया। जिसे देख आरोपित युवक उन्हें भी धमकी देता हुआ फरार हो गया। वही पीडित पिता का कहना था उक्त युवक पहले भी मोहल्ले में लड़कियों, महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है। जिसके चलते उन्होंने उक्त आरोपित युवक के खिलाफ स्थानीय आलमबाग कोतवाली में लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)