लखनऊःघर से स्कूल के लिए निकली किशोरी लापता, मुकदमा दर्ज
February 26, 2026
लखनऊ। आलमबाग कोतवाली इलाके से घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी लापता हो गई। वही लापता किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगा नामजद शिकायत की है।आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित कोरियाना निवासी रमेश कुमार शर्मा पुत्र स्व राघो राम शर्मा ने बताया बीते 23 फरवरी को उनकी 17 वर्षिय पुत्री याशिका विश्वकर्मा घर से स्कूल जाने के लिये निकली थी लेकिन पुनः घर वापस नही आई। आरोप है कि पुत्री के खोजबीन के दौरान उन्हें साहिल निवासी वांसी सिद्धार्थ नगर द्वारा उनकी पुत्री को बहला फुलाकर अपने भाभी के घर लेकर जाने की जानकारी मिली है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी के परिजनों की शिकायत पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
.jpg)