लखनऊः आलमबाग में युवक ने फांसी से लटक दी जान
February 26, 2026
लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र में बुधवार रात्रि एक युवक ने अपने घर की छत पर बने टीनशेड में लगे एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा अपनी जान दे दिया, परिजनों ने फंदे से लटका देख आनन फानन में फंदे से नीचे उतार अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आलमबाग के ओम नगर में रहने वाला वैभव तिवारी (26) पुत्र के के तिवारी ने बुधवार रात्रि करीब 8 बजे अपने घर के छत पर लगे टीनशेड में लोहे की एंगल से दुपट्टे का सहारे फंदा बना लटक गया। रात में ही मां ने बेटे को फंदे से लटका देख चीख पुकार मचाने लगी परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बेटे को फंदे से उतार आलमबाग स्थित एक निजी अस्पताल ले गया जहां परिजन असंतुष्ट हो बेटे को लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आलमबाग पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक घर का इकलौता चिराग था परिवार में दो छोटी बहने है हाल ही में मृतक की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी।
.jpg)