Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवक हुए सम्मानित! आत्मरक्षा, पर्यावरण और स्वच्छता अभियान में दिखा युवाओं का उत्साह


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. सुधीर कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मेहरा ने की। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि ने शिविर के दौरान आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण, योग एवं ध्यान, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा जागरूकता, कौशल विकास, स्वच्छता एवं साक्षरता अभियान जैसी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

समापन समारोह डॉ. चंद्र प्रभा गंगवार, डॉ. महेंद्र पाल और डॉ. रोहित पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ। अंत में आभार ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ शिविर का विधिवत समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |