Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: डीसी मनरेगा अजीत सिंह का प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक में वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर कसी लगाम


चाँदा/सुलतानपुर।जनपद में विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए गुरुवार को प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक में डीसी मनरेगा अजीत सिंह ने वार्षिक निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया। अचानक पहुंचे डीसी ने ब्लॉक परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और पाई गई कमियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय, राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय सहित एडीओ पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव में संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई।डीसी अजीत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा कार्यालयों में अभिलेखों का सही संधारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।निरीक्षण की सूचना मिलते ही ब्लॉक कर्मियों में हलचल देखी गई। डीसी ने मनरेगा से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पारदर्शिता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।अचानक हुए इस निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में सतर्कता बढ़ गई है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।मौके पर खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी एपीओ मनरेगा आशुतोष वर्मा अवर अभियंता आरएएस हिमांशु पाण्डेय एडीओ पंचायत प्रजापति अकाउंटेंट राजकुमार यादव रमेश यादव ब्लॉक के कर्मचारी अपने पटल पर मौजूद रहे। मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |