Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः दियोरिया कला में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय! 26.59 करोड़ की लागत से निर्माण को वित्तीय स्वीकृति, पहली किश्त जारी


बीसलपुर। क्षेत्र के दियोरिया कला गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक) के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। करीब 26 करोड़ 59 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्यालय के लिए प्रथम किश्त के रूप में 35 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी गई है।

यह पहल क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा के प्रयासों और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के सहयोग से संभव हो सकी। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा कराया जाएगा।

ग्राम प्रधान अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अब तक कोई राजकीय इंटर कॉलेज नहीं था, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता था। पांच वर्षों के निरंतर प्रयासों के बाद यह स्वीकृति मिली है।

विद्यालय में आधुनिक लैब, पुस्तकालय और अन्य शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीणों में विद्यालय की स्थापना को लेकर खुशी का माहौल है। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |