Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजारः जनपद मे नही थम रहा अपराध! फोन कॉल के बाद युवक की हत्या! नाले में मिला शव


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब टेंट व्यवसायी के बेटे का शव इंटर कॉलेज रोड स्थित बाग के पास नाले में पड़ा मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। आशंका है कि युवक की पहले पिटाई की गई और बाद में हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। कस्बा निवासी शरीफ टेंट का कार्य कर के अपनी जीविका चलाते हैं । उनका 23 वर्षीय पुत्र शाहिद सोमवार देर रात फोन आने के बाद घर से निकला था, किंतु देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व शाहिद ने प्रेम विवाह किया था और कुछ समय तक पत्नी के साथ मुंबई में रहे। बाद में पति पत्नी वापस आकर कस्बे मैं रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |