Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आरआरपीजी के एनएसएस शिविर में “पर्यावरण संरक्षण पर आधारित युवा पर्यावरण संवाद” विषय पर हुआ व्याख्यान! संयमपूर्ण जीवन शैली ही पर्यावरण संरक्षण का आधार- कृष्णमोहन


अमेठी। आरआरपीजी कॉलेज  की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चैथे दिन “पर्यावरण संरक्षण पर आधारित युवा पर्यावरण संवाद” विषय पर व्याख्यान, संवाद सत्र एवं जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त गतिविधियाँ वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ. अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुईं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के काशी प्रांत संयोजक कृष्णमोहन ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों, जल-संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन, वृक्षारोपण एवं संयम पूर्ण जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। विशेष व्याख्यान मुख्य सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार ने दिया। उन्होंने सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।डॉ. श्वेता द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. शिखा शुक्ला द्वारा किया गया। संवाद सत्र के दौरान स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण से जुड़े विविध प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान प्रस्तुत किया गया। सक्रिय सहभागिता एवं सराहनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप जूट का थैला देकर पुरस्कृत किया गया, जिससे पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |