Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर पशु चोर


तिलोई/अमेठी। थाना फुरसतगंज पुलिस ने दो शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन भैंसें, एक तमंचा और 315 बोर के कारतूस बरामद किया है।गिरफ्तार चोरों की पहचान आदर्श यादव (19 वर्ष) पुत्र लाल बहादुर यादव, निवासी पूरे पुरई मजरे दोहरी, थाना मिल एरिया, जनपद रायबरेली और अमरेश कुमार (22 वर्ष) पुत्र प्यारे मौर्य, निवासी लोधवारी, थाना डीह, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में शातिरों ने बताया कि उन्होंने 22 फरवरी को अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर खालिसपुर गांव के पूरे शीतल मजरे से तीन भैंसें चुराई थीं। उनके साथियों में शिवबाबू सिंह, अनिल यादव और लवलेश उर्फ देवा शामिल थे, जो सभी रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं।चोर इन भैंसों को पिकअप वाहन (यूपी 33 डीटी 3751) में लादकर बेचने जा रहे थे। रास्ते में पिकअप का टायर पंचर हो गया और स्टेपनी न होने के कारण दो अभियुक्तों को भैंसों के साथ उतारकर बाकी साथी पंचर बनवाने चले गए। देर होने के कारण वे वापस नहीं आ पाए।गांव वालों और पुलिस से बचने के लिए दोनों अभियुक्तों ने भैंसों को एक खंडहर में छिपा दिया था और अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक नंद हौसिला यादव ने बताया कि मामले में विधिक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |