Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः इटौंजा चैराहे पर हर रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर जाम के झाम में फंसकर होते हैं परेशान


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना चैराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे भीषण जाम की समस्या से जनता परेशान हैं। वही ना तो स्थानीय पुलिस और ना ही ट्रैफिक पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रहीं हैं। इटौंजा चैराहा, इटौंजा थाने के सामने, बीकेटी की अस्ती क्रॉसिंग के पास जाम की समस्या आम बात हो गई है। जिससे स्थानीय नागरिक व ग्रामीण क्षेत्र से जाने वाले ऑफिस ड्यूटी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं व अन्य व्यापारी वर्ग काफी परेशान रहता हैं, जाम लगने से गाड़ी मोटरसाइकिल निकलने में परेशानी होती हैं। साथ ही पैदल चलने वाले भी सड़क को पार करने व चैराहे को पार करने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इटौंजा में राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ सीतापुर रोड से इटौंजा चैराहा, कस्बा, महोना, अमानीगंज, कुंम्हरावां कुर्सी जाने के लिए बने अंडरपास पर आये दिन भीषण जाम लगा रहता है। सर्विस लेन पर एम्बुलेंस सहित चारो तरफ सैकड़ों वाहन जाम से घंटों जूझते रहते हैं। इटौंजा क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा बनाई गई सर्विस लेन की चैड़ाई कम होने के कारण अक्सर भीषण जाम लगता है। राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ सीतापुर रोड से आने जाने वाले एम्बुलेंस, भारी वाहन, कार, मोटरसाइकिल तथा टेम्पो ई रिक्शा चालक जाम में परेशान होते हैं। वहीं त्यौहारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।वहीं ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस आंख मूंदकर बैठी रहती है। इटौंजा में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए समाजसेवी दीपक शुक्ला तिरंगा महाराज ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस तथा एनएचएआई के अधिकारियों से भी की है, लेकिन आम जन-मानस को जाम की समस्या से निजात दिलाने का कोई समाधान नहीं किया जाता है। वहीं शुक्रवार की शाम को भी भारी जाम लगने से लोग भीषण जाम में जूझते नजर आये,लेकिन एनएचएआई के कर्मचारी झांकने तक नहीं पहुंचे।जाम लगने से क्षेत्रीय आम जनता तो परेशान ही है,साथ ही व्यवसाय करने वाले बड़े-बड़े संस्थान जैसे,नीलांश वाटर पार्क जाने वाले ज्यादातर नागरिकों को जाम के झाम में फंसकर काफी परेशान होना पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |