लखनऊ: निर्माणाधीन होटल के बेसमेन्ट में आग लगने की प्राप्त सूचना का फायर स्टेशन गोमती नगर ने तुरन्त लिया संज्ञान
February 06, 2026
लखनऊ । फायर स्टेशन हजरतगंज कन्ट्रोल रूम को आरओआईपी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना विभूतिखण्ड के निकट निर्माणाधीन होटल भवन के बेसमेन्ट में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन गोमतीनगर से 02 फायर टैंकरों को तत्काल घटनास्थल हेतु प्रस्थान कराया गया तथा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी इन्दिरानगर भी घटनास्थल हेतु प्रस्थान हुये। तत्समय ही सीएफओ लखनऊ को भी सीयूजी के माध्यम से घटना की जानकारी हुई तो तत्काल ही सीएफओ अन्य फायर स्टेशनों से भी स्मोक एक्सट्रैक्टर सहित गाड़ियॉ भेजने के साथ-साथ प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चैक को भी घटनास्थल हेतु पहुंचने के निर्देश देते हुये घटनास्थल हेतु प्रस्थान हुये। घटनास्थल पर पहुंचते ही फायर सर्विस यूनिट द्वारा त्वरित रूप से कार्य करते हुये अग्निशमन कार्य प्रारम्भ किया गया। कुछ समय में ही सीएफओ तथा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी इन्दिरानगर व चैक भी घटनास्थल पहुंच गये। घटनास्थल पर फायर सर्विस यूनिट को प्रभावी अग्निशमन के निर्देश देते हुये सीएफओ द्वारा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बी0ए0 सेट भेजने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ ही समय में जनपदीय फायर सर्विस से कुल 09 फायर टैंकर व 01 वाटर बाउजर घटनास्थल पर उपस्थित थे और अग्निशमन कार्य कर रहे थे। अग्निशमन विभाग के कार्मिकों द्वारा निर्माणाधीन भवन के प्रथम बेसमेन्ट के स्टोर में लगी भीषण आग पर सीएफओ निर्देशन में 10 अदद बी0ए0 सेट पहनकर प्रभावी अग्निशमन कार्य करते हुये कुछ ही देर में कन्ट्रोल कर लिया गया और आग के प्रसार को सीमित रखा गया। अग्निशमन विभाग द्वारा लगभग 02ः30 घण्टे में आग को पूर्णतः कन्ट्रोल में करते हुये लगभग आग को बुझा दिया गया है, शेष अग्निशमन की कार्यवाही प्रचलित है।
