Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन


आगरा। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग एवं बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 16 से 18 फरवरी तक किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को कला की विभिन्न विधाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं कला प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी के प्रथम दिवस ललित कला अकादमी के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार विश्वकर्मा द्वारा लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया। वहीं द्वितीय दिवस 17 फरवरी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात भारतीय चित्रकार डॉ. विजय एम. धोरे ने अपनी कला का जीवंत प्रदर्शन कर छात्राओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पूनम सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. विजय धोरे को शॉल, माला एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को चित्रकला के माध्यम से रचनात्मक अभिव्यक्ति विकसित करने तथा नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य ने कहा कि “कला केवल सौंदर्यबोध को जागृत नहीं करती, बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”

उल्लेखनीय है कि डॉ. विजय एम. धोरे को ललित कला अकादमी, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2025 के राष्ट्रीय चित्रकला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पुणे में आयोजित समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय द्वारा उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ललित कला संस्थान के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। साथ ही मूर्तिकला विभाग के छात्र शिवकुमार को भी अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी का समापन 18 फरवरी को विभिन्न कला प्रस्तुतियों एवं छात्राओं के उत्साहवर्धन के साथ किया जाएगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |