तिलोई: हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, आरोपित गिरफ्तार
February 21, 2026
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग मामले में आरोपित शिव बहादुर यादव पुत्र स्व भगौती प्रसाद यादव(55 वर्ष)निवासी पूरे दल सिंह मजरे चिलूली थाना मोहनगंज अमेठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक 12 बोर एसबीबीएल लाइसेंसी बंदूक, 2 जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित शिवबहादुर यादव के नए मकान पर 14 फरवरी को भागवत कथा का आयोजन था जिसमें उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई।
