अमेठीः एआई संमिट! पीएम मोदी के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता के विरोध में भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन
February 21, 2026
अमेठी। एआई संमिट में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान हुई अनुशासनहीनता के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अमेठी के जिलाध्यक्ष विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन को द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में बाधा बन रहे अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि जब भारत विश्व मंच पर तकनीकी क्रांति और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है, तब कांग्रेस द्वारा एआई समिट का विरोध करना सीधे-सीधे भारत माता का अपमान है। यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति के खिलाफ साजिश है। कांग्रेस का यह कृत्य निंदनीय ही नहीं, बल्कि अक्षम्य अपराध है। देश की उपलब्धियों से घबराकर विकास कार्यों का विरोध करना उनकी पुरानी मानसिकता को दर्शाता है। इसी कायरतापूर्ण कृत्य के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा जी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और कांग्रेसियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। राष्ट्र के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप, आकाश पांडेय, प्रियम, करन, शुभम तिवारी, जिला मंत्री पंकज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर दुबे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी उत्कर्ष, मंडल अध्यक्ष सुधाकर विक्रम, अनिरुद्ध शुभम, अमन विक्रम सिंह, आदेश पांडेय, अखिलेश, अनादि, उमंग पाण्डेय, सोनू चंदेल, वीरू, ऋषभ तिवारी, आशुतोष विक्रम, सूरज पाण्डेय, राज, अभ्युदय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जीत बहादुर, राहुल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
