मुसाफिरखाना: पुलिस निगरानी में बाल अपचारी, नगदी व सामान बरामद
February 21, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 22/26 धारा 140(2), 115(2), 351(3), 317(2), 127(2), 318(4), 336(3), 340(2), 3(5) बी0एन0एस0 थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी से संबंधित 01 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया है । उक्त बाल अपचारी के कब्जे से 55 हजार रुपये, 01 मोबाइल फोन, 02 सिम, हाईस्कूल की मार्कसीट, आधार कार्ड व 01 मोटरसाइकिल यूपी 36 जे 1124 बरामद हुयी । पूछताछ में उपरोक्त बाल अपचारी ने बताया कि महेश सिंह ने अपने रिश्तेदार अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी । उपरोक्त बाल अपचारी, रमन कुमार अग्रहरि की दुकान पर आया जाया करता था दिनांक 13.02.2026 को जब रमन कुमार अग्रहरि अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिये गये थे तो उसने रमन कुमार अग्रहरि की लोकेशन अनुज प्रताप सिंह व महेश सिंह को व्हाट्सएप पर कॉल करके दे दी थी । बरामद 55 हजार रुपये, स्क्रैप व्यापारी रमन कुमार अग्रहरी के अपहरण कर फिरौती से मिले रुपयों में अपने हिस्से के रुपये होना बताया । प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
.jpg)