अमेठीः दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर घायल
February 25, 2026
अमेठी। स्थानीय कस्बे में सरयू देवी इंटर कॉलेज के पास बुधवार दोपहर बाद दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सवनगी निवासी 22 वर्षीय युवक अपने साथी ओम भास्कर दुबे के साथ बाइक से अमेठी बाजार जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद उसके साथी ने तत्काल घायल युवक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
.jpg)