संग्रामपुर: चोरो का दुस्साहस! शराब के ठेके पर किया हांथ साफ
February 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला भेंटुआ ब्लॉक क्षेत्र का है, जहाँ बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक साथ अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। शातिर चोरों ने दुकानों के ताले चटकाकर न केवल कीमती शराब पर हाथ साफ किया, बल्कि गल्ले में रखी भारी भरकम नकदी लेकर भी रफूचक्कर हो गए। भेंटुआ ब्लॉक के समीप स्थित कंपोजिट और देशी शराब की दुकानों की है। चोरों ने अत्यंत नियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुँचा, तो वहां का मंजर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान के भीतर सामान बिखरा हुआ था और तिजोरीध्गल्ला खाली पड़ा था। दुकान संचालक द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरों ने लगभग 35,000 रुपये नकद,अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें (प्रीमियम ब्रांड),दुकान के कुछ अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों और सामानों के साथ भी छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सेल्समैन ने तत्काल प्रभाव से ठेका मालिक और क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने की कार्यवाही शुरू की।
