Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: लिटिल एंजेल्स स्कूल में पैरेंट टैलेंट हंट शो का भव्य आयोजन! अभिभावकों ने दिखाई प्रतिभा की चमक, प्रतियोगिताओं ने बांधा समां


पीलीभीत। लिटिल एंजेल्स स्कूल में पैरेंट टैलेंट हंट शो का द्वितीय संस्करण अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन. सी. पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्ज्वल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना तथा हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए इस आयोजन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और प्रेरणादायी बना दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को सुदृढ़ बनाना था। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, रचनात्मकता और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों के लिए विशेष रूप से समर्पित इस दिवस पर मनोरंजक, ज्ञानवर्धक और कौशल आधारित अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में सिंगिंग, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, रंगोली मेकिंग, फायरलेस कुकिंग, कार्ड मेकिंग, बुके अरेंजमेंट, थाल सज्जा, सुडोकू, टग ऑफ वार तथा विभिन्न प्रकार की फन रेस शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विशेष रूप से फायरलेस कुकिंग और रंगोली प्रतियोगिता ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया, जबकि टग ऑफ वार और फन रेस ने माहौल में रोमांच और उल्लास भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और अभिभावकों के बीच आत्मीयता, सहयोग और सहभागिता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।अंत में अभिभावकों ने विद्यालय के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ अभिभावकों को भी विद्यालय गतिविधियों से जोड़ते हैं और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का निर्माण करते हैं। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |