हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन मे जनपद में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम के तृतीय चरण के अन्तर्गत बागला डिग्री कॉलेज, राजकीय विद्यालय कुरसण्डा, हाथरस से आये छात्र-छात्राओं को माधव प्रेक्षा ग्रह में फायर सर्विस टीम द्वारा आग से बचाव और आग बुझाने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया एवं कानून के बारे में जानकारी देकर पुलिस और प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान निरीक्षक श्री मुकेश कुमार (प्रभारी ैच्म्स्), फायर सर्विस टीम एवं बागला कॉलेज, राजकीय विद्यालय कुरसण्डा से आये छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को अनुभवात्मक सिखलाई (म्Ûचमतपमदजपंस स्मंतदपदह) के अन्तर्गत कानून और आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, कानून व्यवस्था, फायर सुरक्षा आदि विषयों पर जानकारी देते हुए पुलिस के प्रति नेतृत्व, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए जागरूक किया गया ।
तत्पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म जलपान कराकर प्रभारी ैच्म्स् निरीक्षक श्री मुकेश बाबू द्वारा बच्चों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के बारे में जानकारी दी गई एवं फायर सर्विस के बारे में जानकारी देकर आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया, इस प्रशिक्षण में बच्चों को आग बुझाने के तरीके, फायर एक्सटिंग्यूशर का उपयोग, और आपातकालीन स्थितियों में क्या करना है, इसके बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर फायर सर्विस टीम द्वारा बताया गया कि बच्चों को आग बुझाने का प्रशिक्षण देना बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी। इस प्रशिक्षण में बच्चों को आग लगने के कारणों और उन पर काबू पाने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि आग लगने के मुख्य कारणों में से एक है बिजली के उपकरणों का गलत उपयोग, खुले में आग का उपयोग, और ज्वलनशील पदार्थों का गलत तरीके से उपयोग। बच्चों को यह भी सिखाया गया कि आग लगने की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए और कैसे आग को बुझाना चाहिए। इस दौरान फायर सर्विस टीम द्वारा आग से सुरक्षा उपकरणों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
