Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जाम से लोग परेशान, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल


शैलेन्द्र प्रताप सिंह

अमेठी। नगर के ककवा रोड स्थित रोड ओवर ब्रिज पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। ब्रिज के ऊपर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों को अनियमित तरीके से खड़ा कर दिए जाने के कारण यातायात बाधित हो रहा है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण स्थिति और बिगड़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि कई बार वाहन लंबे समय तक खड़े रहते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे जाम लगना आम बात हो गई है। व्यस्त समय में तो हालत यह हो जाती है कि वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को निकलने में काफी समय लग जाता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवर ब्रिज पर सख्ती से नो-पार्किंग नियम लागू कराया जाए, नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए और यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी दिन गंभीर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |