Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः एनएसएस की छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान ! संस्कार ही मानव जीवन का आभूषण- डाॅ. नीलम तिवारी


अमेठी। रानी सुषमा देवी महिला पी.जी . कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के पांचवे  दिन  लक्ष्य गीत एवं संकल्प गीत गाकर शिविर का प्रारंभ किया।  प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह  के दिशा निर्देशन में शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ- सफाई करके संकल्प लिया कि वे सदैव  अपने महाविद्यालय को स्वच्छ और साफ रखेंगे , साथ ही छात्राओं को  भी साफ- सफाई के लिए प्रेरित करेंगे। इसके उपरांत बौद्धिक कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि के रूप  में  संस्कृत माध्यमिक विद्यालय देवी पाटन से डाॅ. नीलम तिवारी  उपस्थित हुईं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को प्रभावशाली बनाने हेतु स्वयं  की शक्ति को पहचानने तथा सदाचार और संस्कार पूर्ण  जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि संस्कार ही मानव जीवन का आभूषण है बिना संस्कार के मानव उसी  प्रकार है जैसे जल बिन मछली और  अपने भारत की गौरवशाली परंपरा ,नारी सशक्तिकरण के प्रति भी शिविरार्थियों को जागरूक किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |