Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा, इंटर के छात्र की मौत, साथी का पैर टूटा


लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय इंटर के छात्र नीतीश सोनवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। 

पारा के भपटामऊ निवासी नीतीश सोनवानी इंटर प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार रात करीब 8रू30 बजे वह अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक से कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वे बुद्धेश्वर चैराहे के पास आरडी मेमोरियल स्कूल के सामने पहुँचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से भीषण टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दोस्त सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन समेत भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद नीतीश ने दम तोड़ दिया, वहीं सौरभ के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नीतीश दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार पर दुखों का पहाड़ तब टूटा जब पता चला कि महज पांच महीने पहले ही नीतीश के पिता की बीमारी से मौत हुई थी। मां ज्ञानवती और बड़े भाई अमन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर की पूरी जिम्मेदारी संभालने की उम्र में नीतीश का जाना पूरे गांव को गमगीन कर गया है।

पारा पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक को ट्रक समेत कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भाई अमन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |