Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध मे उतर किसानों ने किया प्रदर्शन ! राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश उपाध्यक्ष सहित सैकड़ो किसान पहुंचे जिला मुख्यालय तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


गुरसहायगंज /कन्नौज। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व मे अमेरिका भारत ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने सड़क पर उतरकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने जमकर नारेबाजी के उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा इस दौरान किसान नेता शमीम सिद्दीकी ने कहा कि यह समझौता देश के किसानों के हित में नहीं है जिसका विरोध भारतीय किसान यूनियन करेगी।

गुरुवार को इस्माइलपुर स्थित  कार्यालय पर भारी संख्या मे कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद किसान नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी हाल ही मे केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ डील की गई है जिससे भारतीय किसानों पर सीधा दुष्प्रभाव पड़ेगा किसानो की फसलों को सही मूल्य नहीं मिल पाएगा आलू की कीमतों को लेकर भारतीय किसान पहले से ही परेशान है केंद्र सरकार आलू फसल की एमएसपी निर्धारित करें आलू का निर्यात किया जाए जिससे आलू फसल करने वाले किसानों को राहत मिल सके उधर सुबह से ही प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी का घर कोतवाली पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी द्वारा घेर लिया गया जिससे कि वह कन्नौज न पहुंच सके बावजूद इसके भी किसानों ने पुलिस की कार्यवाही का न सिर्फ पुरजोर विरोध किया बल्कि कन्नौज पहुंचने मे सफल रहे प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी की गाड़ी किसानों के काफिले के आगे चल रही थी जैसे कि वह  वी आई पी नेताओं को स्कॉट दे रहे हैं। किसान नेताओं शमीम सिद्दीकी ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह आदि ने बताया कि यह प्रदर्शन किसान हितों की अनदेखी और स्थानीय कृषि पर संभावित दुष्प्रभावों के विरोध मे आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर मे ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित था। पुलिस प्रशासन ने उन्हें कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही पाल चैराहा कन्नौज मे रोक लिया।स्थिति को देखते हुए कन्नौज तहसीलदार स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। जहां किसान नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर सभी प्रकार की समस्याओं के निस्तारण की मांग की जबकि किसानों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए किसान नेताओं एव प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि ट्रेड डील का प्रभाव यदि किसान विरोधी रहा तो इसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा। तहसीलदार ने समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन मे मुख्य रूप से डॉ0  सरित दुबे प्रमोद तिवारी डॉ0 साजिद हुसैन मो शहराज हुसैन उपेंद्र राजपूत  डब्लू ठाकुर प्रमोद तिवारी राहुल कुमार फखरे आलम राजा अनमोल सिंह मोइन अहमद अजय शेर सत्यम प्रजापति आदि सहित भारी संख्या मे किसानों की सहभागिता रही। सभी ने एकजुट होकर किसान हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |