Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले चोर व कबाड़ी गिरफ्तार


कन्नौज। गुरुवार बीते 7 फरवरी को रेलवे सुरक्षा बल टीम मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव व सहायक सुरक्षा आयुक्त मो0 शारिक खान के कुशल निर्देशन मे रेलवे संपत्ति को छति पहुंचने वाले अज्ञात चोरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान मे मुकदमा दर्ज कराया था।

11 फरवरी को मुखबिर की सूचना एबं सीसीटीवी एनालिसिस करने के उपरांत एक विशेष अभियान चलाकर जनपद कन्नौज के मोहल्ला नाटियाना से एक चोर को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की उक्त चोर से कड़ी पूछताछ मे चोरी की वारदात को रेलवे स्टोर रूम से 90 किलो कॉपर बायर तार चोरी कर कबाड़ी को बेंच दिया। निशानदेही पर कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दो अभियुक्त फरार बरामद तार की कीमत लगभग ₹50000 बताई गई है और 122000 की कुल चोरी की गई है। कन्नौज थाना मौसमपुर अल्हार निवासी गिरफ्तार भौंरा उम्र 21 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अखिलेश थाना कन्नौज मोहल्ला पाटानला निवासी कबाड्डी मो0 अदीब उर्फ बदर उम्र 28वर्ष पुत्र मोहम्मद मुदस्सिर को गिरफ्तार कर खुलासा किया गया। एवं

दो अभियुक्त फरार चमन एवं अनुज रेलवे सुरक्षा बल सुरजीत झा द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। इस टीम 

सदस्य निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सीआईबी इज्जत नगर निरीक्षक नरेश मीणा पोस्ट कासगंज निरीक्षक सुजीत कुमार झा आरपीएफ पोस्ट कन्नौज साउथ उपनिरीक्षक महेंद्र यादव सीआईबी प्रधान रक्षक धारा सिंह मीणा सीआईडी कासगंज आरक्षक सुभाष सिब कासगंज आरक्षक विजय कुमार सीआईडी कासगंज एवं अन्य अधिकारी स्टाफ उपस्थित रहा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |