Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ट्रेड डील से देश को बड़ा फायदा होगा-पीएम मोदी


NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के सांसदों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से पेश किया गया बजट सिर्फ अगले एक-दो साल के लिए नहीं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. प्रधानमंत्री ने सांसदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता को इस बजट की खास बातें समझाएं और बताएं कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

पीएम मोदी ने बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देशभर में कई छोटे-छोटे राजनीतिक दल एनडीए के साथ जुड़ रहे हैं और इनकी संख्या 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुकी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि एनडीए की राजनीतिक सोच और नीतियों को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वीकार किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर भी बात की. उन्होंने सांसदों से कहा कि यह व्यापार समझौता आने वाले समय में देश के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. पीएम मोदी ने कहा कि भले ही इस डील को लेकर शुरुआत में आलोचना हुई, लेकिन सरकार ने धैर्य रखा और आज उसका सकारात्मक नतीजा सामने आया है. बैठक में पीएम मोदी ने सभी सांसदों को निर्देश दिया कि वे संसद की कार्यवाही में नियमित रूप से मौजूद रहें और चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लें. उन्होंने कहा कि संसद में मजबूत और सकारात्मक भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करती है.

प्रधानमंत्री ने आने वाले समय के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर खास जोर देने की बात कही. उन्होंने कहा कि अब देश में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने पर ध्यान देना होगा. इससे भारत को एक मजबूत वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में मदद मिलेगी. कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक में बजट, ट्रेड डील, राजनीतिक समर्थन और औद्योगिक विकास जैसे अहम मुद्दों पर साफ संदेश दिया और सांसदों से इसे जनता तक पहुंचाने की अपील की.

NDA संसदीय दल की बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील की अहमियत पर विस्तार से बात की. उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता देश के लिए कितना जरूरी है और इससे भारतीय उद्योग, निर्यात और रोजगार को बड़ा फायदा होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस डील से मेड इन इंडिया उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी और भारत की आर्थिक ताकत और मजबूत होगी. बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी नेताओं को बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बजट की मुख्य बातों, प्राथमिकताओं और आम लोगों, किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए किए गए प्रावधानों को साझा किया. निर्मला सीतारमण ने बताया कि यह बजट विकास, निवेश और रोजगार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया जा सके.

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में मिली जीत पर भी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह जीत धैर्य और समझदारी का नतीजा है. प्रधानमंत्री ने कहा, 'विपक्ष लगातार हम पर हमले करता रहा, लेकिन हमने संयम बनाए रखा. आज उसी संयम और बुद्धिमत्ता का फल हमें मिला है.' उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से इसी तरह शांत और सकारात्मक राजनीति करने की अपील की. सूत्रों के अनुसार, बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में राहुल गांधी के व्यवहार का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आचरण संसद की मर्यादा के खिलाफ था. चेयर की ओर से बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद उन्होंने अपनी बात नहीं मानी, जो सही नहीं है.

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में एक और अहम सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का सम्मेलन होना चाहिए. इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, छोटे कारोबारियों को मंच मिलेगा और “मेक इन इंडिया” अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |