शुकुलबाजार: भीषण सड़क हादसा! आमने-सामने बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत
February 25, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुंदनपुर पुलिया के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पूरे जबर बाहरपुर निवासी योगेंद्र सिंह (18 वर्ष), पुत्र बृजेंद्र सिंह, अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर शाहपुर किशनी निवासी अलाउद्दीन, पुत्र अजीज उम्र 25 वर्ष सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
