Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कमरौली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही! फिर गिरफ्त मे आया मौत का ब्यापारी


अमेठी। जनपद की थाना कमरौली पुलिस का ताबडतोड कार्यवाही जारी है, अब तो मानो मौत के सौदागरो के लिये काल सी बन गयी हो। हर रोज नशे के कारोबारियो को कमरौली पुलिस सलाखो के पीछे भेज रही है । थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे कारोबरियो पर विषेष निगाह रखी जा रही है। उन्होने कहा कि अब नशे के कारोबारियो की जगह घर नही कैद होगी। वही इसी क्रम मे कल पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कमरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त वेद प्रकाश प्रजापति पुत्र रंगनाथ प्रजापति निवासी पूरे ठकुराइन मजरे बरसण्डा थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि  तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना कमरौली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


           


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |