कन्नौजः पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काट कर कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन
February 05, 2026
गुरसहायगंज /कन्नौज। गुरुवार को फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी तहसीन सिद्दीकी ने नगर के बाईपास पर स्थित बुलबुल कोल्ड व समधन के संतोषा स्थिति एफ के शीतालय का फीता काट कर नवीन सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोर मे किसानों को समुचित व्यवस्थाएं मिलेगी जिससे क्षेत्रीय किसानों को काफी लाभ मिलेगा जिसके लिए हम सभी कोल्ड स्टोरेज स्वामी प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान देश की तरक्की के लिए अहम रोल निभाता है। इस मौके पर पूर्व सभासद अयूब सिद्दीकी इरफान खां आजाद खा राजीव अवस्थी हफीज खान मुफीद खान अनीस खान के अलावा सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
