Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः शंकराचार्य के समर्थन मे उतरे कांग्रेसी कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


आगरा।  प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लगातार ज्योतिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कुम्भ मे मोनी अमवस्या के मौके पर भी पुलिस द्वारा उन्हें और उनके शिष्य को भी स्नान करने से भी रोका गया  उनके साथ आए बटुको को भी उनकी चोटी खींच कर अपमानित किया गया और हाल ही मे शंकरचर्या जी और उनके शिष्यओ के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है जिसके कारण कांग्रेस नेताओं मे गहरा रोष है। बुधवार को 

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य के समर्थन में पोस्टर लेकर और शंख बजाकर प्रदर्शन कर शंकराचार्य पर अत्याचार बंद करो के नारे भी लगाए और प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को सौंपा और ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के उपर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, उनकी परिस्थितियों तथा संभावित प्रेरक तत्वों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच की मांग की। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार और उनके खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई को भाजपा सरकार का संतों और सनातनी परंपरा का अपमान बताया गया।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली सरकार है जिसमे सच्चाई बोलने पर संतो के ऊपर मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर संतों को प्रताड़ित करने और सनातन धर्म के ढोंग करने का आरोप लगाया। अमित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संतों के सम्मान और सनातन परंपरा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार शंकराचार्य साक्षात भगवान के स्वरूप माने जाते हैं। ऐसे में उन पर श्पॉक्सोश् जैसे गंभीर और विवादास्पद मुकदमे दर्ज करना न केवल उनकी छवि धूमिल करना है, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर प्रहार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शंकराचार्य जी से तुरंत माफी मांगते हुए उनके चरण स्पर्श करना चाहिए। आगरा का एक-एक कांग्रेस  कार्यकर्ता इस धर्मयुद्ध में स्वामी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रदर्शन मे मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अनुज शर्मा, बुरहान शमशी, दीपक शर्मा, हेमंत चाहर, ताहिर हुसैन,याकूब शेख,विकास माहौर,बिजेंद्र प्रसाद शर्मा, मनीष धाकड़, हरि सिंह धाकड़, गीता सिंह, लब्बू पंडित, नंदन धाकड़, पुरुषोत्तम धाकड़, रामू बघेल, अनिल सूर्यवंशी, दिलीप वर्मा, मुकेश शर्मा, सलमान कुरैशी, बंटी खान, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |