आगरा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माई भारत’ (नेहरू युवा केंद्र संस्थान, आगरा), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा आर.बी.एस. कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसददृ2026’ का आयोजन आरबीएस कॉलेज परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जनपद भर से आए माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित कुल 120 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवा प्रतिभागियों ने “आपातकाल के 50 वषर्रू भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की गरिमा तथा युवाओं की जिम्मेदारी पर गंभीर मंथन किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ के अंतर्गत देशभर के युवाओं को ‘विकसित भारत /2047’ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विकसित भारत युवा संसद इसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है।
निर्णायक मंडल में प्रो. विजय श्रीवास्तव, प्रो. कृपाशंकर शर्मा, प्रो. आनंद पाराशर एवं डॉ. मुनीश कुमार ने प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन किया। जिला युवा अधिकारी (माई भारत) डॉ. श्रवण सहगल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में चयनित शीर्ष 10 प्रतिभागी आगामी 10 मार्च 2026 को लखनऊ विधानसभा में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा संसद में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरबीएस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, तरुण कांत पाठक, डॉ. रूचि तथा पूर्व स्वयंसेवक शिवम, कादिर और कुर्बान राम का विशेष योगदान रहा।
