अमेठी: जनसुनवाई! मंडल में प्रथम व प्रदेश में मिला छठा स्थान
February 10, 2026
अमेठी। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के प्रभावी निर्देशन में जनपद अमेठी ने प्ळत्ै जनसुनवाई के अंतर्गत माह जनवरी 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस अवधि में अमेठी ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रदेश स्तर पर छठा स्थान हासिल करते हुए जनपद ने टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है। उन्होंने बताया कि माह जनवरी 2026 में जनपद को कुल 5761 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। उल्लेखनीय है कि इस अवधि में जनपद में डिफाल्टर की संख्या शून्य रही। साथ ही, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किसी भी शिकायत को सी श्रेणी में नहीं रखा गया, जो शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता को दर्शाता है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने आगे बताया कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रतिदिन रैंडम आधार पर शिकायतकर्ताओं से संवाद करते हैं। यदि किसी प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण आख्या नहीं पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी से तत्काल वार्ता कर दोबारा जांच कराई जाती है, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्टि प्रतिशत में निरंतर वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्ळत्ै द्वारा भी प्रतिदिन शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर आख्याओं की गुणवत्ता की समीक्षा की जा रही है, जिससे जनसुनवाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनी है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद अमेठी की तहसील मुसाफिरखाना ने उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो तहसील स्तर पर प्रभावी प्रशासन एवं जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान का प्रमाण है।
