Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: सरकार का दावा फेल! आवास योजना में अमीर मालामाल, गरीब बेहाल


जायस/अमेठी। सरकार की योजना अमेठी जिले में गरीबों के लिए चल रही सरकारी आवास योजना  जमीनी स्तर पर पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। हालात यह हैं कि जो वास्तव में गरीब हैं,यहा तक कि विधवा औरत तक झुग्गी झोपडी मे रहकर अपना जीवन यापन कर रही है।  जबकि प्रभावशाली और अमीरों को एक नहीं बल्कि एक ही घर मे कई कई आवास मिल गए। इसी क्रम मे जायस नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-12 मौल्वी-कला में सगीर और उनके सगे भाई को पात्र बनाकर आवास दिए गया जबकि सगीर अहमद का बहुमजिंला आलीशान मकान घर पर गाडियां कई बीघा जमीन राजसी ठाठ जैसा गांव मे सगीर का महौल फिर भी डूडा के कर्मचारी व जांचकर्ता लेखपाल अपनी आखो पर काला चश्मा लगाकर ऐसे व्यक्ति को पात्र बना कर लाखो रूपये आवास का पैसा इनके खाते पर डाल दिया। वैसे ये मामला अधिकारियों की मिलीभगत और सरकारी सिस्टम की नाकामी को भी उजागर करता है। देखा जाये तो सरकार मंचों से गरीबों के उत्थान और पारदर्शिता के बडे बडे दावे करती है, लेकिन अमेठी की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। सवाल यह है कि जब सब कुछ प्रशासन की आंखों के सामने हो रहा है, तो जिम्मेदार अधिकारी और सरकार अब तक चुप क्यों हैं? यदि शीघ्र निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो यह माना जाएगा कि इस लूट को विभागीय जिम्मेदारों का  संरक्षण प्राप्त है। देखा जाये तो इससे  पहले भी नगर पालिका परिषद जायस पर भष्टाचार के कई आरोप लग चुके है। लेकिन जांच के नाम पर अधिकारी कतराते नजर आये थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |