Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैनपुरी: हादसे के इंतजार में बिजली विभाग! झुके पोल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश


बेवर/मैनपुरी। नवीगंज क्षेत्र के ग्राम छबीलेपुर जाने वाले मार्ग पर बीते लगभग छह माह से एक विद्युत पोल खतरनाक स्थिति में झुका हुआ है। किसी भी समय पोल के गिरने की आशंका बनी हुई है। यदि ऐसा हुआ तो मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों पर हाई टेंशन लाइन गिर सकती है,जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि छबीलेपुर गांव की विद्युत आपूर्ति बेवर बिजली उपकेंद्र से होती है। इसके बावजूद इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के कर्मचारी को अवगत कराया गया,लेकिन अब तक झुके हुए विद्युत पोल को दुरुस्त नहीं कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

इसी लापरवाही के विरोध में ग्रामीण पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। एक बार फिर बुधवार को प्रकाश कश्यप, राजीव कश्यप,भूपेंद्र यादव,विश्राम कश्यप,राहुल सिंह,अमन कुमार आदि आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए झुके हुए विद्युत पोल को विद्युत विभाग से तत्काल ठीक कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2013 में इसी  हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |