Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः नामकरण संस्कार में अश्लील डांस वार बालाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी


बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना में एक नामकरण संस्कार के दौरान वार बालाओं द्वारा किए गए अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र खुशाली राम के यहां नामकरण संस्कार के अवसर पर रात में वार बालाओं को बुलाया गया, जहां उन्होंने खुलेआम अश्लील डांस किया। जबकि प्रशासन द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कथित तौर पर खर्चा-पानी लेकर लौट गए और कोतवाली को इसकी सूचना देना जरूरी नहीं समझा। इसी बीच किसी ग्रामीण ने कार्यक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच के बाद इस मामले में कितनी सख्त कार्रवाई करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |