Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः जिलाधिकारी ने बीसलपुर चीनी मिल व विकासखण्ड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण! गन्ना तौल, भुगतान व्यवस्था व मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


पीलीभीत। गुरुवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बीसलपुर चीनी मिल, विकासखण्ड कार्यालय एवं बी0आर0सी0 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गन्ना से भरी ट्राली की तौल कराई और चीनी मिल में मौजूद किसानों से पेयजल, रात्रि विश्राम तथा गन्ना तौल व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना पर्चियां नियमित रूप से काटी जाएं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभी किसानों का गन्ना समय से चीनी मिल में तुलवाया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब तक किए गए गन्ना भुगतान की जानकारी प्राप्त की और चीनी मिल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विकासखण्ड कार्यालय बीसलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंटीन, कार्यालय, सभागार तथा विभिन्न पटलों का अवलोकन किया। पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी के आवासीय भवन के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर अवगत कराया गया कि आवास की रंगाई-पुताई का कार्य प्रगति पर है।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विधानसभा बीसलपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर में चल रहे विशेष पुनरीक्षण-2026 कार्य के अंतर्गत “नो मैपिंग” मतदाताओं को नोटिस के क्रम में की जा रही सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक प्राप्त फार्मों की जानकारी ली तथा उपस्थित नोटिस प्राप्तकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण करें और अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बीसलपुर, खण्ड विकास अधिकारी बीसलपुर, चीनी मिल के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |