सुल्तानपुर: लम्भुआ में पत्रकारों के सम्मान में उठी आवाज, कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग
February 20, 2026
लम्भुआ/सुल्तानपुर। पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के विरोध में आज अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लम्भुआ में पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी सुल्तानपुर को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लम्भुआ को सौंपा गया उपजिलाधिकारी की व्यस्तता के कारण नायब तहसीलदार अभयराज पाल ने ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान पत्रकारों के समर्थन में कई संगठनों ने एकजुटता दिखाई समर्थन में प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन (हिन्द गुट), मानवाधिकार सुरक्षा संगठन,ऑर्गेनाइजेशन सुल्तानपुर तथा भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पत्रकार के साथ हुई अभद्रता की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित कोतवाली प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र का चैथा स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या दमनात्मक व्यवहार न केवल अस्वीकार्य है,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इस मौके पर उपजिलाधिकारी लम्भुआ गामिनी सिंगला (आईएएस) ने पत्रकारों से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी बात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर तक पहुंचाई जाएगी तथा जांचोपरांत दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी पत्रकारों और संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।
