तिलोई: दो स्मैक कारोबारी गिरफ्तार, 140 ग्राम स्मैक बरामद
February 25, 2026
तिलोई/अमेठी। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थाना फुरसतगंज और मोहनगंज थाना पुलिस ने कुल दो स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से 140 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। फुरसतगंज थाना पुलिस ने सुल्तान पुलिस पुत्र सुलेमान (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया। वह गोंदे मजरे पीढ़ी, थाना फुरसतगंज, अमेठी का निवासी है। उसके पास से 90 ग्राम स्मैक बरामद हुई।दूसरी ओर मोहनगंज थाना पुलिस ने कल्लू पुत्र राम आसरे शाहू (50 वर्ष) को पकड़ा। कल्लू देवतरा, थाना चंदापुर, जनपद रायबरेली का रहने वाला है। उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक जब्त की गई।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए स्मैक कारोबारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
