लखनऊः भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर वरिष्ठ नेता दिलीप लोधी का मनाया जन्मदिन
February 22, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बखशी का तालाब में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय लोधी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्य रेलवे बोर्ड व सहसंयोजक राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग उत्तर प्रदेश भाजपा नेता दिलीप लोधी का कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भड़सड के ग्राम प्रधान दीपक लोधी द्वारा केक काटकर दिलीप लोधी का जन्मदिन मनाया। वही बातचीत के दौरान दिलीप लोधी ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ता के हर सुख दुख में कम से कदम मिलाकर चलूंगा।और हमारा महोना व बीकेटी से पुराना नाता है यहां की जनता हमारे लिए सर्वोपरि है और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं स्वच्छ भारत अभियान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निःशुल्क बोरिंग योजना अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना मुख्यमंत्री सामग्र ग्राम विकास योजना प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण जन-जन तक पहुंच रहीं हैं और उनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। सबसे पहले श्री लोधी नें अपने जन्म दिवस पर बीकेटी कठवारा स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर जाकर माथा टेका और माताजी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीपक लोधी, अमित बाजपेई, अवधेश कुमार, राजीव कुमार, प्रधान प्रतिनिधि शिवनारायण, कुलदीप सिंह मंडल अध्यक्ष, दिनेश कुमार पूर्व प्रधान के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
