Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः 22वीं पुष्प प्रदर्शनी का समापन


लखनऊ। पद्मश्री डॉ० एस०सी० राय पार्क (ई-पार्क) में नगर निगम द्वारा आयोजित 22वीं पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगितादृ2026 का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रकृति प्रेम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, गौरी सांवरिया, पार्षद मुकेश सिंह चैहान, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शंखधर, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र प्रताप सिंह, उद्यान प्रभारी नंद किशोर, उद्यान अधीक्षक गंगा राम गौतम, शशिकांत शशि, मंच संचालिका शालिनी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन, नगर निगम की टीम और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई। सदाबहार पत्तियों वाले गमलों में संस्थागत वर्ग में उद्यान भवन, सप्रू मार्ग को विजेता घोषित किया गया, जबकि व्यक्तिगत वर्ग में विश्व नारायण श्रीवास्तव (छोटा चैंदगंज) को सम्मानित किया गया। जाड़े के मौसमी फूलों में संस्थागत वर्ग में उद्यान भवन तथा व्यक्तिगत वर्ग में रमेश कुमार (आईआईएम रोड) को पुरस्कार मिला।

फूलों के कलात्मक समूह में रमेश कुमार को विजेता घोषित किया गया। सिनरेरिया सज्जा वर्ग में अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग को सम्मानित किया गया। बोगेनविलिया वर्ग में निदेशक, सीमैप लखनऊ को पुरस्कार प्रदान किया गया।

गुलाब (कट फ्लावर) संस्थागत वर्ग में राजकीय उद्यान, आलमबाग तथा व्यक्तिगत वर्ग में हर्षिमा कुमारी को सम्मानित किया गया। गमलों में लगे गुलाब वर्ग में निदेशक, सीएसआईआर-सीमैप लखनऊ विजेता रहे।

डहेलिया वर्ग में संस्थागत श्रेणी में राघवेन्द्र यादव (वृंदावन योजना) तथा व्यक्तिगत वर्ग में  प्रियंका श्रीवास्तव (अलीगंज) को सम्मानित किया गया। डहेलिया कट फ्लावर वर्ग में रामचंद्र (संजय गांधी पुरम) विजेता रहे।

शादी मंडप सज्जा वर्ग में मेसर्स अंशु इंटरप्राइजेज को पुरस्कार प्रदान किया गया। सक्यूलेंट एवं बोनसाई वर्ग में सचिन यादव (रतन खंड) को सम्मानित किया गया। वर्टिकल वॉल सज्जा में अरुण कुमार (गोमती नगर) विजेता रहे।

सजीव पौधों से बनी आकृतियों के वर्ग व्यक्तिगत पुरस्कारों में विश्व नारायण श्रीवास्तव को पुरस्कार प्रदान किया गया। शाक-भाजी वर्ग में पंकज कुमार कश्यप (फैजुल्लागंज) विजेता रहे। निर्यात योग्य प्रमुख पुष्प वर्ग में भी विश्व नारायण श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

समस्त 24 वर्गों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विश्व नारायण श्रीवास्तव (छोटा चैंदगंज) को विशेष रूप से 2100 रुपये की नगद राशि एवं विनर कप प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महापौर ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए शहर को और अधिक हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |