Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः किसान जागृति यात्रा का लखनऊ आगमन! किसान महापंचायत में उमड़ा जन सैलाब


लखनऊ। कन्याकुमारी से किसान चेतना की अलख जगाने निकली किसान जागृति यात्रा जब राजधानी लखनऊ पहुंची तो किसानों ने इस ऐतिहासिक बना दिया. किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में चल रही  यात्रा 7 फरवरी 2026 को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई थी, जो देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए लखनऊ 22 फरवरी 2026 को पहुंची।इस किसान यात्रा  को भारतवर्ष से लगभग 150 किसान यूनियनों का समर्थन प्राप्त हुआ।

लखनऊ पहुंचने पर आयोजित किसान महापंचायत में क्षेत्रीय किसानों किसान संगठनों एवं ग्रामीणों ने बहुत बड़ी संख्या में एक जुट होकर महापंचायत को  समर्थन किया ।किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल का गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

किसानों ने पारंपरिक अंदाज में पगड़ी पहनाकर कर शॉल उढाकर पुष्प वर्षा कर अपना समर्थन प्रकट किया ।

महापंचायत को संबोधित करते हुए जगजीत सिंह ने कहा कि किसान जागृति यात्रा का उद्देश्य देश भर के किसानों को उनके अधिकारों  के प्रति जागृत करना  न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, कर्ज मुक्ति, सिंचाई, बिजली और फसल बीमा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर एकजुट करना है।

उन्होंने कहा कि किसान की आवास अब हर गांव से निकलकर संसद तक पहुंचेगी, उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि किसान के सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।

महापंचायत में मौजूद किसान नेता मानसिंह इत्यादि ने भी नारे लगाकर यह बता दिया है कि हम सब किसानो की हक की लड़ाई में एकजुट है ।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसान नेताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और किसान आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया। महा पंचायत  शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण मे संपन्न हुई ।

किसान जागृति यात्रा के लखनऊ पड़ाव को किसानों ने नई ऊर्जा का केंद्र बताया और उम्मीद जताई किया जागृति यात्रा आने वाले समय में किसान हितों के लिए निर्णायक साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |