अमेठीः समोसे मे मिलावट पर दुकान मालिक का आया बयान! बोला-खुन्नस से मेरी दुकान को किया जा रहा है बदनाम
February 05, 2026
अमेठी। रसराज मिठाई शॉप के समोसे में बालू और बाल निकलने की खबर को दुकान मालिक सूरज जायसवाल ने पूरी तरह से खंडन करते हुए बताया कि दुकान पर सैकड़ों ग्राहक आते जाते हैं, किसी ने इस तरह की शिकायत नहीं की है। दुकान मालिक ने कहा कि 31 जनवरी को जब मैं दुकान पर बैठा था तो एक पत्रकार ने दुकान के बाहर से फोटो खींचा था और 1 फरवरी को दुकान को बदनाम करने की साजिश करते हुए सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित कर हमारी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। दुकान मालिक सूरज जायसवाल ने कहा कि देश साल से दुकान चल रही है जो अपनी क्वालिटी और विश्वसनीयता के चलते ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। दुकान मालिक ने ये भी बताया कि पत्रकार द्वारा नगर पंचायत के खिलाफ आमरण अनशन करने की खबर सोशल मीडिया पर डाली थी जिसे पढ़कर मैने एक पोस्ट डाला था नगर पंचायत अमेठी को बदनाम करने के इरादे से एक व्यक्ति द्वारा आमरण अनशन करने का नाटक किया जा रहा है जबकि हकीकत ये है कि उक्त व्यक्ति अपने घर पर रहकर आराम से खाना पीना कर रहा है और झूठी सहानुभूति बटोरने में लगा है। दुकान मालिक ने कहा कि मेरी पोस्ट पढ़ने के बाद इसी खुन्नस से उन्होंने मेरी दुकान पर झूठा आरोप लगाते हुए बदनाम किया गया है। उन्होंने कहा कि आज तक गुणवत्ता को लेकर किसी ग्राहक ने कभी कोई शिकायत न किया है।
