Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः ट्रक व कंटेनर की टक्कर, दो चालकों की मौत


अमेठी। जनपद के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बेचूगढ़ के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो भारी वाहनों के चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और कंटेनर के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जगदीशपुर स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि मृतकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई है। मृतकों में राहुल यादव (44) पुत्र धर्मराज यादव निवासी केवटली राजापुर, जनपद जौनपुर तथा शिशुपाल (38) पुत्र जयपाल निवासी नरही कासिमपुर, जनपद सीतापुर शामिल हैं। घटना की सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है। पुलिस मामले की विधिक कार्यवाही करते हुए हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |