Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मत्स्य विभाग का उत्थान और मछुआ समाज का सम्मान! यही सरकार की पहचान


लखनऊ। बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मत्स्य विभाग की उपलब्धियों तथा आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं और बजट प्रावधानों को लेकर दिया गया वक्तव्य अत्यंत प्रेरणादायक एवं दूरदर्शी है, जो मछुआ समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।मुख्यमंत्री का धन्यवाद कि उन्होंने मत्स्य मंत्री के रूप में मत्स्य मंत्री द्वारा मत्स्य विभाग एवं मछुआ समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों से सदन को अवगत कराया।

निषाद पार्टी सुप्रीमो डॉ. संजय कुमार निषाद का स्पष्ट लक्ष्य प्रदेश में मत्स्य विभाग को अव्वल बनाना है तथा मछुआ समाज के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। आज प्रदेश में मत्स्य विभाग निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के समय इसे उपेक्षित रखा गया था और मछुआ समाज को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। मुख्यमंत्री  एवं मत्स्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का मछुआ समाज और मत्स्य विभाग रिकॉर्ड स्तर पर कार्य कर रहा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |