लखनऊ। नगर निगम ने शुक्रवार को जोन-8 क्षेत्र में गृहकर बकायेदारों के खिलाफ विशेष कुर्की अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी जोन-8 विकास सिंह ने किया। इस दौरान श्रद्धेय अटल विहारी बाजपेई वार्ड स्थित मिलेनियम पैलेस परिसर के तीन बकायेदार भवन स्वामियों के खिलाफ कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की गई।
नगर निगम के अनुसार शॉप नंबर 19ध्जीएफ (मिलेनियम पैलेस), शॉप नंबर 09ध्थर्ड फ्लोर (मिलेनियम पैलेस) तथा शॉप नंबर 14ध्फोर्थ फ्लोर (मिलेनियम पैलेस) पर कुल 12,02,948 रुपये गृहकर बकाया था। निर्धारित समय तक कर जमा न करने पर इन तीनों भवनोंध्प्रतिष्ठानों को कुर्क करते हुए सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान शॉप नंबर 19ध्जीएफ (मिलेनियम पैलेस) से 1,00,000 रुपये का आंशिक भुगतान मौके पर कराया गया। वहीं भवन शॉप नंबर 14ध्फोर्थ फ्लोर से 2,05,632 रुपये का पूर्ण भुगतान प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल 3,05,632 रुपये की धनराशि मौके पर ही नगर निगम कोष में जमा कराई गई। शेष बकाया राशि जमा न होने के कारण अन्य संबंधित संपत्तियां सील रखी गई हैं।
मौके पर कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पाण्डेय, कर अधीक्षक राम अचल, राजस्व निरीक्षक राजा भैया तथा नगर निगम की 296 टीम और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
