Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी कर्मयोगी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में छत्रपति शिवाजी कर्मयोगी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल को उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में शहर की पद्मश्री से सम्मानित विभूतियों एवं वरिष्ठजनों को भी सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम मे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसवी निमसे , कुलपति डॉ. जय प्रकाश सैनी , भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह तथा प्रदेश सहसंयोजक राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विश्वविद्यालय कर्म महासंघ एवं कार्यक्रम आयोजक डॉ. संजय शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।अपने संबोधन में वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और कर्मयोग की भावना को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |