Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नावः युवक ने फांसी लगाकर की आत्मंहत्या


उन्नाव। जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिंदा नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमरेश सविता 42 वर्ष  के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरदोई के सुरसा क्षेत्र का निवासी था और पिछले कई वर्षों से गंगाघाट में किराए के मकान में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, अमरेश सविता बिंदा नगर में मकान मालिक दिनेश वर्मा के घर में पिछले लगभग पांच वर्षों से अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। शुक्रवार दोपहर उसने अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर अमरेश का शव फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलने पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और फिर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

मृतक अमरेश सविता शादी-विवाह और बारातों में मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी पूनम पास-पड़ोस के घरों में काम कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। अमरेश अपने पीछे पत्नी पूनम और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें बड़ी बेटी अद्रिका 13 वर्ष, छोटी बेटी आरुषि 8 वर्ष और बेटा सक्षम 5 वर्ष   हैं।

परिजनों के अनुसार, अमरेश चार भाइयों में से एक था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है, और इस घटना से पत्नी व बच्चों के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |