उन्नाव। जनपद की गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद में बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मां घर के बाहर बैठी धूप का आनंद ले रही थी, तभी सिरफिरा बेटा बाहर आया और मामूली बात पर गाली-गलौज करने लगा।
देखते ही देखते उसने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाई और अपने मां के सिर पर दे मारी। एक के बाद एक कई वार किए। सिर बुरी तरह से फट गया। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। लोगों को आता देख आरोपी बेटा मां को तड़पता छोड़ मौके से भाग निकला।
कुछ ही देर में तड़प-तड़प कर महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से सनी लोहे की रॉड बरामद की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंजा खेड़ा मजरा पीपर खेड़ा गांव का है। शांति देवी 50 वर्ष अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शांति अपने घर के बाहर बैठी धूप सेंक रही थीं।तभी अंदर से छोटा बेटा राजन बाहर निकल कर आया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। शांति देवी उसे डांटने लगी तो राजन आगबबूला हो गया। देखते ही देखते उसने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठा ली और ,शांति देवी पर टूट पड़ा।राजन ने शांति के सिर पर लोहे की रॉड से एक के बाद एक कई वार किए। शांति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। लोगों को जुटता देख राजन मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची।। मौके से लोहे की रॉड जब्त की। इसके बाद शांति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात घरेलू विवाद के चलते हुई। पड़ोसियों के अनुसार, राजन शराब का लती था। अक्सर शराब पीकर घा आता था और पत्नी से मारपीट करता था। जिस पर शांति देवी उसका विरोध करती थी।इस बात को लेकर राजन पहले भी कई बार शांति देवी के साथ मारपीट कर चुका था। पड़ोसियों ने बताया- घटना के समय भी राजन नशे में धुत था।
शांति देवी के पति की कुछ साल पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने दोनों बेटों, बड़े बेटे राजेश और छोटे बेटे राजन के साथ रहती थी। दोनों मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि मृतका का बड़ा बेटा राजेश घटना के समय गांव से बाहर था। उसे फोन पर घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद वह बदहवास हालत में गांव के लिए रवाना हो गया।
.jpg)