मसौली/बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति फेजदृ5 के अंतर्गत शुक्रवार को पंचायत भवन नेवला करसंडा में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतपाल सिंह एवं महिला आरक्षी रेवती द्वारा ग्राम नेवला करसंडा में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टचदृबैड टच, साइबर अपराध, महिला मिशन शक्ति केंद्र तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरोंकृ1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 102 स्वास्थ्य सेवाकृकी जानकारी दी गई। साथ ही सरकार की लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन के बारे में विस्तार से बताया गया और पंपलेट वितरित किए गए।मौके पर उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित व सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
